रायगढ़: बाइक सर्विसिंग कराने गये युवक ने तोड़ा दम! ट्रेक्टर में बंधा कोपर टकराया बाईक चालक के सीने में, हुई मौत…
रायगढ़, टैक्टर में बंधा कोपर एक मोटर सायकिल चालक के सीने में इस कदर टकराया कि उसकी जान चली गई। वहीं, गिरने से मृतक के साथी का हाथ पांब जख्मी हो गया। यह हादसा पुसोर «थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लापरवाह टेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम चंघोरी निवासी सुखीराम चौहान आत्मज हरिशंकर (37 वर्ष ) गांव के पनिक राम माझी के साथ शुक्रवार दोपहर अपनी मोटर सायकिल का सर्विसिंग कराने सरिया गया था। बाईक सर्विसिंग होने के बाद देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे गाड़ी लेकर दोनों घर वापस जा रहे थे। इस दोरान पुसोर में गैस एजेंसी के सामने गोतमा रोड में सामने से एक टैक्टर आई। चूंकि, ट्रैक्टर के पीछे लापरवाही पूर्वक कोपर बांधा गया नी था जो बाईक चला रहे सुखीराम के सीने में जोरदार लग गया। ऐसे में दुपहिया वाहन चालन से नियंत्रण खो बैठने से सुखीराम अपने साथी पनिक राम क साथ गिरकर जख्मी हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने 112 नंबर डायल कर सूचना दी तो एम्बुलेंस आने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, मगर सुखीराम की सांसों की लड़ियां रास्ते में ही टूटकर बिखर गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर प्रारंभिक परीक्षण में ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, हादसे में दोनों हाथ पैर से चोटिल पनिक राम की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर में बेतरतीब तरीके से कोपर ओर केचबील बांधने वाले आरोपी चालक के विरुद्ध भादंवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामले को जांच पड़ताल में लिया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
