रायगढ़। महानदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की मांग सरकार से करते हुए ओपी चोधरी ने कहा कि आफत की बारिश से फसलों का बड़ा नुकसान हुआ है। क्षेत्र के दौरे के बाद ओपी ने कहा कि किसानों के माथे चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती है। बाढ़ की विभीषिका से तबाही का मंजर देखने ओपी चोधरी क्षेत्र में दौरे में है।
जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ भाजपा नेता ओपी चौधरी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दोरे में है। इस
दौरान बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। बाढ़ से फसलों के नुकसान पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि खेती किसानी किसान बंधुओ के आय का प्रमुख साधन है।

फसल चोपट होने से जीवन यापन की समस्या से जूझना पड़ेगा। नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने में सरकार को विलंब नहीं करना चाहिए। बाढ़ से खराब फसलों का शत प्रतिशत मुआवजा जल्द से जल्द दिए जाने की मांग भी की है। दोरे के दौरान ओपी ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि विपत्ति की घड़ी में जे किसान बंधुओं के साथ खड़े है उनकी मांग सरकार तक दमदारी से पहुंचाई जाएगी।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
