मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में लिंग परीक्षण और गर्भपात के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। जहां एक महिला को गर्भपात और अबॉर्शन के नाम पर दिव्यांशी क्लीनिक की डॉक्टर माला भटनागर ने मोटी रकम ले ली थी। साथ ही गर्भपात के लिए उसको झांसी भेज रही थी। लेकिन उससे पहले उसने पूरा मामला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सामने बता दिया। जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर दी। बता दें यह मामला इसी महीने का है।

दरअसल यह सारा मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क का है। जहां दिव्यांशी क्लीनिक को माला भटनागर चलाती है, माला भटनागर के पास मीना शर्मा पहुंची थी। मीना शर्मा के पास दो बेटियां पहले से है और डॉक्टर माला भटनागर ने सलाह दी कि वह उनका लिंग परीक्षण कर देती है… अगर लिंग परीक्षण में बेटा है, तो सही है।
अगर बेटी आती है, तो उसका गर्भपात कर देंगे। ऐसे में मीना शर्मा ने इसकी पूरी कहानी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को बता दी। जिसके बाद आज शाम को पुलिस विभाग ने रेड कर दी। क्लीनिक से गर्भपात की दवाइयां, इंस्ट्रूमेंट मिले हैं। इस मामले में और क्या कार्रवाई हुई है इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
