रायगढ़। महीने भर से चल रहा कॉल ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिकों के बीच डीजल भाड़ा वृद्धि का विवाद सुखद मोड़ पर आ गया है। डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद करार के अनुसार गाड़ी मालिकों डीजल के बढ़े हुए दामों के अनुपात में भाड़ा जोड़ कर देना था मगर ऐसा नहीं दिए जाने पर गाड़ी मालिक पिछले 1 महीने से संघर्ष कर रहे थे।

गुरुवार शाम 4:00 बजे जिला प्रशासन की मध्यस्था में जिले के वाहन संचालकों एवं कोयला ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई जहां पर टेलर वाहन संचालकों ने अपनी बात रखते हुए प्रशासन को 23 जून की बैठक का हवाला देते हुए बताया कि आप की ही मध्यस्थता मैं एक प्रपत्र तैयार किया गया था। जिसका की कोयला ट्रांसपोर्टरों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है तो वहीं प्रशासन ने साफ साफ शब्दों में कह दिया कि दोनों पक्षों को इस आपसी समझौते के तहत कार्य करना पड़ेगा।
इसी विषय को लेकर टेलर मालिक संघ ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वाहन संचालकों एवं कोयला ट्रांसपोर्टरों को अपने अपने वादे पर कायम रहते हुए कार्य करना पड़ेगा। वहीं मुख्य मुद्दा डीजल एस्केलेशन पर अपर कलेक्टर कुरुवंशी ने वाहन संचालकों को स्पष्ट कहा है कि वह जितना कार्य करेंगे और जितना कोयला का परिवहन करेंगे और जिस खदानों से करेंगे। उन्हें उनका हक डीजल एस्केलेशन मिलेगा। अगर इसके ऊपर इसी ने आनाकानी की या आपसी समझौते का पालन नहीं किया तो उसके लिए हम यहां बैठे हुए हैं।
इस बात पर जिले भर के वाहन संचालकों सहित यूनियन ने उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके आदेश का पालन करते हुए और उनका सम्मान करते हुए रात्रि से ही समस्त जिले के वाहन संचालकों से अपनी अपनी वाहन जहां वह चलाते हैं वहां पर परिवहन करने के लिए कह दिया है।
इसी के साथ रायगढ़ जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने मंत्री उमेश पटेल, विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, के साथ ही साथ सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता जिन्होंने हमें अपना समर्थन दिया और बुद्धिजीवी वर्ग, मीडिया के पत्रकार साथियों सहित आम जनता का भी आभार व्यक्त करती है कि उन्होंने हमारी बातों को समझा और यथासंभव हमें समर्थन दिया।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
