जगन्नाथ बैरागी

रायपुर, रायपुर शहर में बुधवार रात लगभग 1 बजे फिल्मी अंदाज में लड़कियों की दादागीरी का वीडियो सामने आया है। इन 2 लड़कियों ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को घेरा और उसके साथ मारपीट की। लड़कियों के साथ आए लड़के चाकू चला रहे थे और लड़कियां इशारे से कह रही थीं और मार…और मार…। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक वे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, मना करने पर हमला कर दिया।
घटना तेलीबांधा के जय जवान पेट्रोल पंप की है। यहां काम करने वाले सचिन मिश्रा नाम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची लड़की के साथियों ने किया। इस मामले में अब गुरुवार को पुलिस ने दो लड़कियों और इनके साथ 1 साथी को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ जारी है। एक खबर ये भी है कि इन लड़कियों ने 5 दिन पहले रायपुर के एमजी रोड स्थित अशोक बार रेस्टोरेंट में भी घुसकर हंगामा किया था।
शॉर्ट ड्रेस वाली लड़की के गैंग का शिकार हुए सचिन मिश्रा ने बताया कि रात के लगभग 1 बजे के आस-पास। दो लड़कियां पंप पर आईं। मुझसे कहने लगीं कि तुम्हारे पंप पर हमारे भाई के साथ मारपीट की गई है। किसने उसे मारा उसे हमारे सामने लेकर आओ। सचिन ने जवाब में कहा कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। लड़कियों ने उसकी बात नहीं मानीं। इतने में लड़कियों के साथी दो युवक आ गए। वो भी सचिन मिश्रा के करीब आकर रुके।
इनमें से एक सफेद टीशर्ट पहने हुए लड़के ने कहा कि 300 रुपए दो हमें शराब पीनी है। सचिन ने रुपए देने से मना किया तो लड़कियों के साथ मिलकर ये सब मुझ पर टूट पड़े। पहले सफेद टी शर्ट वाले लड़के ने चाकू मारा फिर गमछे से चेहरा ढककर खड़े युवक ने चाकू से वार शुरू कर दिए। सचिन की कमर के निचले हिस्से और जांघों पर चाकू के गहरे जख्म हो गए। खून बहने लगा। जब चाकू से हमला हो रहा था सचिन ने देखा कि लड़कियां लड़कों से कह रही थीं और मार…।
जब युवक भाग गए तो लड़कियां कहने लगीं भैया आप अंदर चले जाइए ये आपकी जान ले लेंगे। उस वक्त इनकी एक्टिंग देख सचिन का भी सिर चकरा गया था। चाकू के हमले की वजह से जिला अस्पताल जाकर उन्हें टांके लगवाने पड़े। मामले में हमलावर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
