रायगढ़/ पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के बांधों में तेजी से जलस्तर बढ़ा है। जिसे डैम के गेट खोल के नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच सूचना मिली है कि कल समोदा बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके आज दोपहर 12 बजे के करीब जिले में सरिया बरमकेला क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए इन इलाकों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने राजस्व सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व नोडल ऑफिसर्स को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क करने व राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने एनडीआरएफ की टीम के साथ समन्वय कर प्रभावित जगहों को खाली करवा कर लोगों को राहत शिविरों में भेजने के निर्देश दिए हैं।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
