रायगढ़ । रायगढ़ में लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे के बाद कलेक्टर रानू साह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश जारी कर दिया हैं। आदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आज 16 अगस्त से 18 अगस्त तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद रखने के साथ ही उन स्कूलों के शिक्षक, रसाईयों और सफाई कर्मचारियों को राहत कार्यो में सहयोग करने का आदेश दिया गया हैं।


गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का खासा असर रायगढ़ जिला में भी देखा गया हैं। यहां के पुसौर एवं बरमकेला विकासखंड अंतर्गत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। एक दिन पहले ही कलेक्टर रानू साहू और एसपी अभिषेक मीणा ने ग्राउंड जीरों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
