कवर्धा। आजकल के युवक-युवती टीक-टॉक, रिल, सेल्फी के चक्कर में इतने लिन हो चुके है कि कई हादसे होने के बाद भी नहीं सुधरते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सेल्फी लेने के बाद उसे सोशल मीडिया पर डालकर लाइक पाने के चक्कर में एक युवक हाइटेंशन तार के चपेट में आ गया। जिससे उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि ग्राम लेंजाखार निवासी युवक मनीष वर्मा अपने दोस्तों के साथ ग्राम पोड़ी गया था। जहां वह एक प्रायवेट स्कूल के छत पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। तभी छत के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे मनीष वहीं बेहोश हो गया। उसके दोस्तों ने आसपास के लोगों की मदद से लाइट बन्द करवाकर युवक को छत से नीचे उतारे और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
