छत्तीसगढ़: आखिर पुलिस ने सुलझा ली अंधे कत्ल की गुत्थी ! युवक की हत्या के आरोप में उसके ही सगे भाई, भाभी और पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए आखिर क्यो किए थे मर्डर….
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोकड़ी मार्ग पर दो दिन पहले मिले युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या के आरोप में उसके ही सगे भाई, भाभी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक श्रीकांत सोनी के बड़े भाई सूर्यकांत सोनी का श्रीकांत की पत्नी चन्द्रिका से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर आये दिन घर में विवाद होता था। नशे की हालत में श्रीकांत ने अपने भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध का जिक्र करते हुए अपनी भाभी योगेश्वरी से अवैध संबंध की डिमांड कर डाली थी। इसके बाद से घर में माहौल और तनावपूर्व हो गया था। सिर पर हथौड़ा मारकर ली जान 8 अगस्त को श्रीकांत के बड़े भाई, भाभी और पत्नी ने हत्या का प्लान बनाया और दंतेवाड़ा मंदिर दर्शन के लिए श्रीकांत को साथ लेकर निकले। वहां से वापस लौटते समय कांकेर के कोकड़ी के पास सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान तीनो के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले थे। तीनों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
