सरसींवा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा बलौदाबाजार द्वारा ग्राम बिलासपुर में हुए चोरी के घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसींवा यशवंत प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रकरण में चोरी गये सोने चांदी ज्वेलर्स खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के दिनांक 18-05-2022 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11-05-2022 के मध्य कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर अलमारी के ताला तोडकर नगदी रकम 19700 एवं सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती 37000 रू को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। थाना सरसीवा के अपराध क्रमांक 259/2022 धारा 457,380,411,34 भादवि के आरोपी शिवकुमार साहू साकिन बिलासपुर से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेने पर उक्त अपराध में चोरी गये समान सोने चांदी की जेवरात को अरोरा ज्वेलर्स रायगढ में बेचना बताया कि आरोपी को गिरफतार कर जेल दाखिल किया गया था। आरेापी का माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी शिवकुमार साहू को पुलिस स्टाप के साथ लेकर रायगढ गया। अरोरा ज्वेलर्स रायगढ में शिवकुमार साहू द्वारा सोने चांदी की जेवरात बेचना बताने पर ज्वेलर्स दुकान रायगढ के मालिक से गहन पूछताछ करने पर सोने चांदी की जेवरात शिवकुमार साहू से खरीदना स्वीकार करने पर उक्त सोने चांदी के जेवरात को अरोरा ज्वेलर्स रायगढ से बरामद कर आरोपी वारीस अरोरा रायगढ को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैा
आरोपी वारीस अरोरा पिता विजय अरोरा उम्र 30 साल साकिन डिमरापुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, उनि गणेशराम कुर्रे, सउनि एस.आर. जाटवर, आरक्षक श्रवण टण्डन का विशेष योगदान रहा है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
