आंदोलन में शामिल होने रायपुर जा रहे शिक्षको को बीच में रोका…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी एक सूत्री मांग वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन किया गया। वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों के शिक्षक भी इस आंदोलन में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर रवाना हुए थे।
जिन्हें जिला प्रशासन की टीम के द्वारा सभी शिक्षकों को बस्तर के प्रवेश द्वार मचांदुर नाका में रोका गया। हर बस, चारपहिया वाहन की जांच कर शिक्षकों को गाड़ियों से उतरकर नाका पर रोका गया। रोके जाने पर सभी शिक्षकों ने मचांदुर नाका को धरना स्थल पर तब्दील कर दिया और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया।
धरने पर बैठे उत्तम सिन्हा जिलाध्यक्ष कांकेर, घनाराम नागराज, ब्लाक अध्यक्ष चारामा, उमेश शुक्ला कोयलीबेड़ा, सीएम शर्मा जिला संयोजक सुकमा, ललित पिद्दा, लक्ष्मीनारायण विश्कर्मा, अरुन मालेकर एवं बस्तर संभाग के अन्य जिले के अध्यक्ष एवम पदाधिकारी शिक्षको ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा बीते वर्ष पांच सितंबर 2021 को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना दिया गया था।
जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा वेतन विसंगति के लिए एक समिति गठित कर 90 दिन के अंदर वेतन विसंगति दूर करने का आश्वासन दिया गया था 90 दिन तक गठित समिति व मुख्यमंत्री के द्वारा किसी प्रकार का निर्णय नहीं दिए जाने के कारण पुनः दिसंबर 2021 में 18 दिन का राजधानी में धरना प्रदर्शन दिया गया था जिसमें मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के द्वारा एक बार फिर शिक्षक साथियों को आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार से जीएसटी का पैसा मिलते ही उनकी इस मांग को पूर्ण कर दिया जाएगा और धरना खत्म करने की बात कही थी।
लेकिन आज तक शिक्षक साथियों की वेतन विसंगति की मांग ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है और प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा इस मांग पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते शिक्षक साथियों को एक बार फिर आंदोलन का रास्ता तय करना पड़ रहा है, वहीं शिक्षक साथियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार समय रहते शिक्षक साथियों की इस मुख्य मांग को नहीं मानती है तो आने वाले समय में उन्हें शिक्षक साथियों सहित उनके परिवारों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसकी जवाबदारी प्रदेश के मुखिया की होंगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
