रायगढ़। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने का प्रयास तेज करते हुए देश में सभी वयस्क नागरिकों को कोविड टीके की बूस्टर डोज नि:शुल्क देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। देश में आजादी के 75वें वर्ष का महोत्सव चल रहा है। इस अवसर पर यह फैसला किया गया है कि 15 जुलाई से देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड टीके की बूस्टर डोज नि:शुल्क दी जाएगी। यह अभियान 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक चलेगा।

इसी तर्ज में रायगढ़ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा भी अधिक से अधिक लोगों को कोविड के बूस्टर डोज की टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने एवं टीकाकरण कार्य पूर्ण करने हेतु विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि इससे देश में 18 से 60 वर्ष के आयु वर्ग की 80 करोड़ से अधिक आबादी को लाभ होगा। हमारे द्वारा निरंतर आमजन के बीच कोरोना टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। गौरतलब है कि कोरोना योद्धाओं और वरिष्ठ नागरिकों को पहले से कोविड का बूस्टर टीका निशुल्क दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को कोविड का बूस्टर टीका पिछले टीके के छह माह के अंतराल पर दिया जा सकता है।
अपील
कोरोना से बचाव जरूरी है। जागरूकता और सजगता से ही हम कोरोना जैसे प्राणघातक महामारी से बच सकते है। मेरा प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह है कि कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं। जिन्होंने दूसरा डोज लगवा लिया है वो 6 माह की समयावधि पूर्ण होने पर बूस्टर डोज लगवाएं।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

