वाकिया खरसिया थाना क्षेत्र का है। ग्राम नवागांव निवासी श्यामा बाई पति गनटू राम पटेल ( 70 वर्ष ) रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे तालाब नहाने के लिए निकली, मगर रात तक वापस नहीं लौटी। चूंकि, वृद्धा का मायका पड़ोसी ग्राम पामगढ़ है, इसलिए परिजनों को लगा कि वह वहीं गई है। सोमवार सुबह नवागांव के तालाब में श्यामा बाई की लाश बरामद हुई, तब कहीं जाकर खुलासा हुआ कि डूब गई थी। फिलहाल, खरसिया पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
