रायगढ़: खेत में काम कर रहे किसान के पांव को विषैले सर्प ने डसा, हो गयी मौत…..
रायगढ़। खेत में काम कर रहे किसान के पांव को विषैले सर्प ने इस कदर डसा कि उसकी जिंदगी ही खत्म हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। ग्राम छिछोरउमरिया में रहने वाला लोकनाथ कोल्ता पिता शत्रुघन ( 68 वर्ष ) खेती किसानी करता था। रविवार सुबह लगभग 10 बजे लोकनाथ अपने खेत में काम कर रहा था तभी जहरीले सर्प ने उसके पांव को डस लिया। किसान ने सर्पदंश की सूचना परिजनों को दी तो मौके की नजाकत को भांप उसे समीपस्थ पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर भी डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद विष का प्रभाव पूरे शरीर में फैलने के कारण किसान ने पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
