नई दिल्ली : NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को NDA ने अपना उम्मीदवार बनाया है। आज हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई।

दोपहर में पीएम मोदी से मिले थे राज्यपाल जगदीप धनखड-
इस बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा की। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। दोपहर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वहीं इससे पहले धनखड़ ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
