नईदिल्ली: रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला राजधानी के दिल्ली से सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग को चलती कार में दरिंदों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले नाबालिग को शराब पिलाया और उसके बाद सड़क पर कार को घुमाते हुए बच्ची के जिस्म को नोचते रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देते वक्त वीडियो भी बनाा है और विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी किया। जिसके बाद नाबालिग को गाजियाबाद में कार से उतार कर फरार हो गए।
: नाबालिग ने पूरी घटना को थाने पहुंचकर बताया, तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। वसंत विहार पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/354/342/376D/377/506/363 और 6/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 16 साल की नाबालिग 10वीं क्लास की स्टूडेंट है। पीड़ता ने बताया कि 6 जुलाई को वो अपने फ्रेंड के यहां मोतीबाग गई थी। रात को वापस घर लौटते समय वसंत गांव के पास 2 लड़के उसे मिले और घूमाने के बहाने साथ ले गए। इसके बाद उन दोनों ने अपने एक तीसरे दोस्त को बुलाया जो वैगनआर कार लेकर आया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी और वारदात को अंजाम दिया।
- साइबर ठग सावधान! SP सुनील शर्मा की अगुवाई में पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 78 स्थानों पर 5,185 लोगों को किया सतर्क… - September 17, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में साइबर ठगी के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 3 आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार…2.71 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा, 2 हजार मोबाइल नंबरों के विश्लेषण से पहुंची पुलिस आरोपियों तक… - September 17, 2026
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
