रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को बुधवार को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। बृहस्पति सिंह रामानुजगंज के नेता है।
उल्लेखनीय है कि, बृहस्पति सिंह को कल दिल का दौरा आया था, इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बलरामपुर के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आज रायपुर लाया गया हैं। डॉ ने बताया कि फिल्हाल उन्हें एंजियोप्लास्टि की जरूरत नहीं है और वे अभी स्टेबल है। लगातार उनका चेकअप कर रही है। अस्पताल के डायरेक्टर देवेंद्र नायक ने बताया कि नेता जी की हालात अभी स्थिर है, अगले दो दिन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा फिर इसके बाद छुट्टी की जाएगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026
- थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा की सख्ती का असर: युवती को धमकाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल.. - August 6, 2026




