जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में लोगों ने एक हत्यारोपी को बुधवार रात सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर मार डाला। लोगें ने उस पर लाठी डंडे और तलवार से हमला किया। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला आदतन अपराधी था और लेनदेन के विवाद के बाद मामला हिंसक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भोजपुर में बुधवार देर शाम शराब की दुकान के पास पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद स्थानीय निवासी आमिर खान (30) अपनी कार से 2 3 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह बैगींन बंधान मोहल्ले में झगड़े के लिए साथियों को लेकर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे आता देखा तो एकजुट होने लगे और लाठी डंडे व तलवार लेकर उसे दौड़ा लिया।
प्रॉपर्टी डीलिंग का करता था काम
भीड़ अपनी ओर आती देख आमिर खान सहित उसके साथ भागने लगे। बताया जा रहा है कि आमिर के साथ कार में सवार होकर भाग गए, पर वह नहीं बैठ पाया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उस पर लाठी डंडे, तलवार से हमला कर दिया। आमिर सड़क पर गिरा तो पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। आमिर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। आदतन अपराधी था और हत्यारोप में जेल जा चुका था।
हिरासत में लिए आरोपियों में नाबालिग भी शामिल
सड़क पर हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस उसने पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आमिर क्रिश्षियन था, लेकिन अपना सरनेम खान लिखता था। फिलहाल हत्या के पीछे लेनदेन का ही विवाद बताया जा रहा है। अभी तक सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


