सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के सूरजपुर न्याय पंचायत अंतर्गत हातिम नगर में गोनघट के कोटेदार द्वारा राशन सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोनघट का राशन सामग्री का वितरण सूरजपुर के हातिम नगर में किया जा रहा था। कोटेदार द्वारा कम राशन तौलने पर गोनघट के ग्रामीण आग बबूला हो गए और कोटेदार का बिरोध करते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों एवं कोटेदार दोनों पक्षों को समझा बुझा कर किसी तरह शांत किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार के द्वारा तीन महीने से सही तरीके से राशन सामग्री वितरित नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा हर महीने गेहूं, चावल, चना, नमक, रिफाइन तेल एवं चीनी का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। लेकिन कोटेदार द्वारा सभी सामग्री वितरित नहीं किया जा रहा है और गेहूं और चावल में घटतौली भी किया जा रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को तीन महीने से राशन सामग्री मिला ही नहीं है। कोटेदार द्वारा तीन महीने से राशन सामग्री नहीं दिये जाने का आरोप लगाने वालों में रामप्रित यादव, मंजू देवी, हरीशचन्द्र, गंगा यादव, छैबर यादव, रामप्रित यादव, प्रभुनाम यादव, राम हरख, सहित सैकड़ों लोग इस हंगामे में मौजूद रहे।
- दवा खरीद को लेकर विवाद: सात राज्यों में ब्लैकलिस्टेड कंपनी छत्तीसगढ़ में कैसे मिला दवा सप्लाई का ठेका ? कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल… - June 10, 2026
- छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने खून से लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, बिजली की सुविधा को लेकर उठाई मांग.. - June 10, 2026
- 11 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल… - June 10, 2026

