बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की चपत लगाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की शुरुआत दिसंबर 2021 से हुई जहां आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ बलरामपुर जिले के रामानुजगंज, राजपुर,वाड्रफनगर क्षेत्र में कलिंग एग्रो बिजनेस के नाम से कार्यालय खोलकर लोगों को ठग रहा था।

बता दें कि, ठगों ने अलग-अलग कैंप बनाकर पौधा बेचने और उसकी देखरेख करने का झांसा देता था। आरोपी द्वारा लोगों से बहला-फुसलाकर कहा जाता था कि ऑर्गेनिक खाद आप सभी को दिया जाएगा। पंचायत और ब्लॉक स्तर पर इसकी डीलरशिप भी दी जा रही है और इसके लिए कुछ रकम जमा करनी होगी। साथ ही कंपनी के द्वारा खाद आप तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें डीएपी और यूरिया भी कंपनी लाकर देगी। आप बेचकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए बकायदा आरोपियों द्वारा एग्रीमेंट पेपर तैयार कर प्रार्थी को दिया जाता था।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केवल बलरामपुर जिले में 80 लाख रुपए की ठगी की जा चुकी है। वहीं उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्य जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में ठगी कर लगभग 3 करोड़ का चूना लोगों को लगा चुके हैं। साथ ही इनके खिलाफ यहां भी मामले पंजीबद्ध हैं।
पकड़े गए आरोपियों के पास से कार नंबर यूपी 32 ई व्ही 6566 और 75000 रुपए नगदी के साथ 6 नग मोबाइल और कई सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। फिलहाल, 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दो आरोपियों को टीम अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय ला रही है। वहीं इस पूरे मामले में अन्य और लोगों की भी शामिल होने की जानकारी मिली है. जिस पर पुलिस लगातार जांच कर रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
