क्या आपने ‘Raining cats and dogs’ फ्रेज सुना है. यह बारिश के उस फेनोमेनन के लिए इस्तेमाल होता है जब आसमान से जानवर गिरने लगते हैं. ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जागीताल शहर के लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हुई. जब वह सुबह उठे तो देखा कि आसमान से मछलियों की बरसात हो रही थी.
क्या है animal rain phenomenon?
यह तब होता है जब पानी के छोटे जीव जैसे केकड़ा, मेंढक, मछलियां हवा से भरे बादलों में फंस जाते हैं. ऐसी घटनाएं कई बार देश दुनिया में होती आई हैं.
पहली बार कब हुई थी Animal Rain ?
एनिमल रेन फेनोमेनन की खोज तो कुछ ही साल पहले हुई है लेकिन ऐसी पहली बारिश First Century AD में देखी गई थी. उस वक्त एक रोमन नैचुरलिस्ट ने मछली और मेंढकों की बारिश के बारे में लिखा था.
साल 2005 में नॉर्थवेस्टर्न सर्बिया में मेंढकों की बारिश हुई थी. 2009 में जापान में मेंढकों की बारिश हुई थी. साल 2017 में कैलिफोर्निया के स्टूडेंट्स ने बाहर खेलते हुए मछलियों की बारिश देखी थी. 2021 में ईस्ट टेक्सस में भी आसमान से मछलियां बरसी थीं.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
