मथुरा: मथुरा में मंदिर की जमीन पर मजार बनाने का मामला सामने आया है. कोसीकलां इलाके के गांव शाहपुर में बिहारी जी महाराज सेवा ट्रस्ट की जमीन की दस्तावेजों में हेराफेरी कर मंदिर की जमीन पर मजार बनाने के मामले में 23 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि 18 साल पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा द्वारा एक सपा नेता भोला खान ने लेखपाल एवं राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर बिहारी महाराज सेवा ट्रस्ट की भूमि पर स्थित मंदिर पर कब्जा कर जमीन को तहसील के कागजातों में हेराफेरी करते हुए कब्रिस्तान की भूमि में दर्ज करा दिया गया. सेवा पूजा के अभाव में खंडहर हुए बिहारी जी मंदिर प्रांगण पर 15 मार्च 2020 को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मंदिर के सिंहासन को तोड़कर उसे मजार में तब्दील कर दिया गया था. यहां पूर्व में ही बने कुएं को भी तहस नहस कर दिया. 15 मार्च 2020 को इन लोगों ने बिहारीजी के क्षतिग्रस्त सिंहासन पर मजार का पक्का निर्माण कर इबादत शुरू कर दी थी. राम अवतार की तहरीर पर मामले की जांच की गई तो स्थिति स्पष्ट हो गई. पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और ग्राम प्रधान सहित 23 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


