बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका में अपनी पत्नी को टंगिया से गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू जब्त किया गया है. पूरा मामला यह घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई का है.
कोटा पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते निवासी शिवतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को उपचार हेतु रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान ही उसकी 25 अक्टूबर को ही उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी 40 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
- गंगरेल के गेट खुले, महानदी उफनी—सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाई अलर्ट पर… - September 13, 2026
- 13 सितंबर 2026 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ, इन राशियों के लिए बन रहे धन और सफलता के प्रबल योग.. - September 13, 2026
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
