मृतक का शव परिजनों को सौंपने के लिए रिश्वत मांगने वाले SI प्रकाश शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया गया है। रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग SP अभिषेक पल्लव ने SI शुक्ला के खिलाफ ये कार्रवाई की है। SP अभिषेक पल्लव ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

मृतक शव देने के लिए मांगे पैसे

बता दें कि, SI प्रकाश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रकाश शुक्ला मृतक के परिजनों से शव देने के लिए पैसो की मांग करते दिख रहे हैं और शुक्ला ने मृतक के परिजनों से 45 हजार रुपए लेने के बाद उन्हें शव सौंपा। SI शुक्ला की इस करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। यह मामला जब SP अभिषेक पल्लव के संज्ञान में आया तो उन्होने तत्काल प्रभाव से SI शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
