छत्तीसगढ़ः 22 वर्षीय युवक को मिली जान से मारने की धमकी, कुछ दिन पहले ही नुपुर शर्मा के सपोर्ट में किया था पोस्ट, जांच में जुटी पुलिस
भिलाईः दुर्ग जिले के कुम्हारी के रहने वाले एक युवक को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। युवक को ये धमकी नुपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट करने के बाद मिली है। बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ दिन पहले नुपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। वहीं युवक की शिकायत कुम्हारी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी के कैलाश नगर वार्ड 11 कुम्हारी निवासी राजा जगत (22) ने 12 जून को अपने इंस्टाग्राम की आइडी से नुपुर शर्मा के पक्ष में एक मैसेज पोस्ट किया था। जिसके बाद उसे दो नंबरों से रिप्लाई आया और दोनों मैसेज में उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसी तरह के मामले में राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या से भयभीत युवक ने तुरंत कुम्हारी थाना में इसकी शिकायत की है।
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर एक दर्जी की सरेआम हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद से देशभर में बवाल हुआ था। वहीं उदयपुर में हालात को देखते कर्फ्यू लागू किया गया था।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
