रायगढ़: जिले की राजनीतिक पार्टियों द्वारा पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसका अब स्थानीय पत्रकार खुलकर विरोध कर रहे हैं। स्थानीय पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है,कि अब वे राजनीतिक पार्टियों की खबरों का बहिष्कार करेंगे साथ ही साथ उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।

पत्रकारों ने बताया कि, राजनीतिक पार्टियों की जिला इकाई की मनमानी चरम पर है। वह माथा देखकर तिलक लगाती है। उनके इसी आचरण एवं व्यवहार को अब रायगढ़ के पत्रकार और नहीं सहेंगे। फिर चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियां।
पत्रकारों ने सामूहिक रूप से दिए अपने बयान में कहा कि आज शाम 4 बजे भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के 50 से अधिक पत्रकारों ने बहिष्कार करने की सहमति दी है। धीरे-धीरे पत्रकारों संख्याबल और बढ़ेगी और राजनीतिक पार्टियों को एहसास होगा कि चंद लोगों ने रायगढ़ प्रेस बिरादरी का ठेका नहीं ले रखा है। यदि निजी संबंध है तो निजी मामला हुआ उसे घर तक रखें। राजनीति और पत्रकारिता इससे अलग हैं।
राजेश जैन,नवरतन शर्मा,संजय शर्मा,विनीत शर्मा,निमेश पाण्डेय, आनंद शर्मा,विकास जायसवाल,मित्रभानु महंता,अश्विनी मालाकार,नितिन सिन्हा,शेषचरण गुप्ता, संजय बोहिदार, मुरली बोहिदार, विनय पाण्डेय,विवेक श्रीवास्तव, राम कुमार देवांगन,सुशील पांडे, कैलाश आचार्य,बंसी निराला, महादेव परिहारी, लक्की गहलोत, हेमसागर श्रीवास, विशाल सिंह, मनीष सिंह,राजा खान, कृष्णा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश थवाईत, विकास पांडे, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, सिमरन पंनघरे, संजय शुक्ला, राहुल अधिकारी,संदीप, विजयंत खेडुलकर, यशवंत खेडुलकर, आमिर नसरुद्दीन, अभिषेक उपाध्याय, शमशाद अहमद, विपिन सवानी, अविनाश गवेल, पिंटू तिवारी, संजय साहनी, प्रशांत तिवारी,सुदीप मंडल, श्रीपाल यादव, रनजीत चौहान आदि ने अपना समर्थन दिया है।
- अशोका पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर… - August 15, 2026
- अभियान संवेदना का बड़ा असर: महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में व्याख्याता गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल… - August 15, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की पहल से साइबर अपराध पर वार—सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जागरूकता की नई मुहिम शुरू…. - August 15, 2026




