जशपुर. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है. कुछ दिनों पहले मुंगेली के ठकुरीकापा, बलौदाबाजार के रोहासी और गरियाबंद के सहसपुर गांव में कुल तीन लोगों की गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से मौत हुई थी. वहीं आज फिर जशपुर जिले में गाज की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है.

जशपुर जिले में बुधवार दोपहर सन्ना के साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में 2 लोग गंभीर हैं, जिन्हें सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां घायलों का इलाज जारी है.
सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई. इस दौरान साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आकाशीय बिजली गिरने से संजू राम 10 वर्ष निवासी कवई, विजय मिंज उम्र 55 वर्ष निवासी सन्ना और भिखना राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोपा की मौत हुई है. वहीं दो घायलों को सन्ना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
