रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है। आए दिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां यात्रा पर प्रतिबंध फिर से लागू हो गया है।

सरकार ने छत्तीसगढ़ आने वाले हवाई यात्रियों के लिए कोरोना की RT-PCR जांच की रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 98 नए मरीजों की पहचान की गई है और 42 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। चिंता का विषय यह है कि कल के मुकाबले आज संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई वहीँ स्वस्थ होने वाले मरीजों में कमी देखी गई है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर से 42 और दुर्ग से 36 मरीजों की पहचान हुई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




