यमुनानगर: जिले में महिला का निकाह मार्च 2020 में राजूल के साथ हुआ था। इस निकाह से उसके पास एक बेटी है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही जेठ ताहिर उस पर गलत नजर रखता था। जब इस बारे ससुराल वालों को बताती तो वह उलटा उसे ही धमका देते थे। 21 जून को वह कमरे में लेटी हुई थी। पति बाहर गया था तभी ताहिर उसके कमरे में घुस गया। अंदर की कुंडी लगाकर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जब इस बारे में पति व ससुरालियों को बताया तो उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन फोन पर अपने पिता को इस बार बताया तो वह रिश्तेदारों को साथ लेकर आए। वहां पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला थाना ने मामला दर्ज किया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
