रायगढ़। शहर में हो रहे अघोषित बिजली कटौती को लेकर आज युवा संकल्प संगठन ने मोर्चा खोल दिया। संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा आज ऑफिस के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई और ज्ञापन सौंपा गया।
युवा संकल्प संगठन की ओर से मुख्य अभियंता विद्युत मंडल रायगढ़ को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि शहर में लगातार बे समय बिना सूचित किए बिजली काटी जा रही है। जो रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र होने पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
गर्मी के दिनों में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों काटी गई थी बिजली
विद्युत विभाग पर युवा संकल्प संगठन ने आरोप लगाया है कि गर्मी के महीनों में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग के द्वारा घंटों बिजली कटौती की जाती थी, लेकिन बरसात आते ही मेंटेनेंस की पोल खुल गई। बरसात के चंद दिनों में ही बिजली कटौती देखने को मिल रही है।
विद्युत विभाग पर और भी कई गंभीर आरोप
युवा संकल्प संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में विद्युत विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके द्वारा ज्ञापन में बताया गया है कि शहरवासियों में यह धारणा भी बनी हुई है कि शहर के बड़ी-बड़ी प्राइवेट दुकाने जिसमें इनवर्टर का क्रय विक्रय होता है उन सब में विभाग के बड़े अधिकारियों का छत्रछाया है। लगातार सोशल मीडिया में बिजली विभाग की तानाशाही रवैया के खिलाफ आम जनों को देखने को मिलता है। लाइट गोल होने पर समस्या बतलाने के लिए विभाग का नंबर या अधिकारी कर्मचारियों का नंबर पर संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है।
रजत शर्मा, युवा संकल्प रायगढ़
नहीं हुआ सुधार तो करेंगे आंदोलन
युवा संकल्प संगठन की ओर से ज्ञापन के जरिए यह निवेदन किया गया है कि समस्त बिजली लाइन के आसपास के पेड़ और झाड़ियों को साफ कराया जाए, और जल्द ही लापरवाही रवैया से बाहर आकर आम जनता को सुचारू ढंग से बिजली और बिजली का बिल तथा समय पर रीडिंग की सुविधा मुहैया कराया जाए। अन्यथा युवा संकल्प संगठन धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन कर सभी विभाग के कार्यलयों में अपनी नाराजगी और विभाग का भ्रष्ट होने की स्थिति दर्ज कराएगी ।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
