रायगढ़। रायगढ़ से सारंगढ़ होकर सरायपाली जाने वाली सड़क के बाईपास सड़क बनने के बाद भी शहर के भीतर की सड़को की स्थिति दयनीय है। नेशनल हाईवे के पजेशन मे रहने वाली इस सड़क पर बीते 7 सालो में सिर्फ मरम्मत का काम ही किया गया है इसके कारण से सड़क उबड़-खाबड़ मे तब्दील हो गया है। सड़क की इस बदहाली के कारण से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई स्थान ऐसे है जहा पर सड़क पर हुए गड्ढ़े के कारण से पानी भर जा रहा है। इस सड़क को थूक-पालिश रूपी मरम्मत कर दिया जा रहा है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से सारंगढ़ होकर सरायपाली पहुंच मार्ग को सन् 2001 मे नेशनल हाईवे 216 घोषित किया गया था जो कि अब नेशनल हाईवे 153 के रूप मे जाना जाता है। 2016 के पहले इस सड़क पर बाईपास रोड़ का निमार्ण शुरू नही किया गया था तब तक नेशनल हाईवे के द्वारा इस सड़क का मरम्मत और संधारण का कार्य विशेष रूचि लेकर किया जाता था किन्तु 2016 मे जब से हरदी से दानसरा तक की सड़क का बाईपास रोड़ का निमार्ण प्रारंभ किया गया है उसके बाद से नेशनल हाईवे के द्वारा हरदी से सारंगढ़ और सारंगढ़ से दानसरा तक की सड़क का मरम्मत भी सिर्फ नाम मात्र का किया जा रहा है। बताया जा रहा है हरदी से सारंगढ़ और सारंगढ़ से दानसरा तक की सड़क का भी पुर्ननिमार्ण का कार्य ठेका कंपनी को करना था किन्तु इस सड़क का ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी ऐरा कंपनी दिवालिया घोषित हो गई और उसके बाद ग्रोवर कन्स्ट्रक्शन भी सड़क के निमार्ण को लेकर ढ़ीला-ढाला रवैया अपना रही है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ से हरदी बाईपास से सरायपाली तक की सड़क को ही दोनो कंपनी आज 6 साल होने के बाद भी नेशनल हाईवे सड़क का काम पूरा नही कर पाई है। वही मुख्य सड़क का काम बाकि होने के कारण से बाईपास बनने के बाद हरदी से सारंगढ़ 7 किलोमीटर और सारंगढ़ से दानसरा 5 किलोमीटर लंबी सड़क को नेशनल हाईवे के ठेकेदार के द्वारा नही बनाया गया है। इस मामलें में जब एनएचआई से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा यही बताया गया कि सड़क का निमार्ण ठेका कंपनी के द्वारा किया जाना है। वही पूरे मामले में सारंगढ़ में सड़क की बदहाली से राहगीर काफी परेशान है। हरदी से सारंगढ़ सिर्फ चंद फीट चौड़ी सड़क पर टिका हुआ है तथा डामरीकरण वाली सड़क और बगल की मिट्टी के बीच गैप काफी बढ़ गया है तथा दोनो मे गैप बढ़ते जा रहा है। इस पटरी वर्क का काम गत 6 सालो से नही होने के कारण से सड़क की स्थिति बदहाली की ओर अग्रसर हो गया है। वही इस सड़क के सारंगढ़ की शहर पहुंचते- पहुंचते तक बदहाल स्थिति काफी दयनीय हो जाता है। सारंगढ़ के रायगढ़ रोड़ में पंजाब ढ़ाबा के पास लगभग दो दर्जन से अधिक स्थान ऐसा है जहा पर सड़क मे पानी भर जा रहा है तथा सड़क खराब होना शुरू हो गया है। वही सड़क के किनारो मे पार बड़ा हो जाने के कारण से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नही है जिसके कारण से सड़क की स्थिति बदहाल हो चुकी है। वही सबसे खराब बात एनएचआई के द्वारा इन सड़को को ध्यान नही देने का है एक भी स्थान पर पानी की निकासी की ओर एनएचआई कोई ध्यान नही दे रहा है जिसके कारण से वर्षाकाल मे सारंगढ़ की बदहाल सड़क और भी बदहाल हो जाता है। रायगढ़ रोड के सुनील पंजाब ढ़ाबा के पास, रंजीत होटल के सामने और सारंगढ़ भारत माता चौक में पेट्रोल पंप के सामने तथा जनपद पंचायत के सामने लगभग 10 फीट से अधिक बड़ा स्थान पर पानी भरा हुआ है तथा चौड़ाई लगभग 5 फीट से अधिक चौड़ा है। ऐसे मे पानी यहा पर का डामरीकरण वाले सड़क को खा दे रहा है। इस कारण से सड़को की स्थिति बदहाली की ओर बढ़ते जा रही है। यह सडक कागजो पर नेशनल हाईवे कहलाती है किन्तु वास्तविक रूप में यह सड़क काफी ज्यादा जर्जर स्थिति मे है। सर्वाधिक आश्चर्य की बात यह है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो को ही इस आम जनता की समस्या से कोई मतलब नही है तथा किसी ने सारंगढ़ की इन सड़़को के लिये कोई आवाज उठाना या पहल करना भी जरूरी नही समझा है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
