मामा की हैवानियत: भांजी को ब्लैकमेल कर बनाया हवस जा शिकार,भांजी के शादी के बाद भी हवसी का नही मिटा भूख….
वाराणसी: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने मामा पर ब्लैकमेल कर रेप का केस किया है। पीड़ित भांजी का आरोप है कि मामा उसकी शादी के बाद भी बाज नहीं आया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा जिससे तंग आकर आखिरकार उसने पुलिस में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता भांजी के मुताबिक उसकी शादी के बाद भी उसका मामा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तकरीबन एक साल तक शारीरिक शोषण झेल रही युवती ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका मामा गाजीपुर जिले का रहने वाला है। बीते साल सात जून को उसके घर आया। रात में उससे दुराचार किया। उसका वीडियो भी बना लिया। युवती भिलाई में काम करती है। उसने 22 जुलाई 2021 को स्क्रीन शॉट भेजकर युवती को धमकी दी। उसे अपने कार्यस्थल पर लाकर दुराचार किया। इसी तरह कई बार संबंध बनाए। 10 फरवरी को युवती की शादी हो गई। उसके बाद भी मामा उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आजिज आकर घरवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मामा के खिलाफ केस दर्ज कराया।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
