कोरबा। परिवार का पेट पालने के लिए ये लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
अपनी जान की बाजी लगाने से भी गुरेज नहीं करते। ये लोग हर रोज अपनी जान हथेली पर लेकर घर से निकलते हैं।

धरातल से करीब 150 फीट ऊपर तार पर चलता ये युवक कोई स्टंटमैन नही बल्कि एक ठेका श्रमिक है। जो दो जून की रोटी के लिए ये खतरनाक काम कर रहा है। दरअसल इन दिनों बालको के बेलगीरी बस्ती के समीप हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण चल रहा है। टावर के ऊपर बिजली तार बिछाई जा रही है। ये काम कितना जोखिम भरा है इस तस्वीर को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आम लोग 50 फिट की ऊंचाई से नीचे देखने भर में भी डरते हैं, लेकिन इस मजदूर की हिम्मत का कोई जवाब नहीं। महज कुछ इंच मोटी केबल पर ऐसे चल रहा है मानो कोई खेल खेल रहा हो। हालांकि ये युवक सुरक्षा उपकरणों से लैस है। मगर इतनी ऊंचाई से नीच देखने पर ही सांसे थम जाती हैं।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
