रायगढ़ । राजीव गांधीनगर भजनडीपा में रहने वाले व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी जूटमिल में कैदीमुडा जूटमिल के व्यक्ति के विरूद्ध दिनांक 18.06.2022 को फेसबुक पर महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने की लिखित शिकायत किया गया है । इस संबंध में पुलिस चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में धारा 505(ख) भादवि, 67 आईटी एक्ट के तहत कमेंट्स करने वाले व्यक्ति पर नामजद एफआईआर किया गया है ।
चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस रिपोर्टकर्ता एवं फेसबुक के उस कमेंट्स पर प्रतिक्रिया प्रकट करने वालों से पूछताछ कर संबंधित मोबाइल के आईपी एड्रेस को चेक किया जा रहा है, शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही किया जायेगा ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
