देहरादून: उत्तराखंड से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया है। सूबे के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले धारचूला में 12 साल की नाबालिग बच्ची की दो-दो बार शादी कर दी गई। मामला तब उजागर हुआ, जब 12 साल की मासूम बच्ची गर्भवती हो गई।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। बीते दिनों बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ IPC की धारा 376, Pocso अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार, नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं।
जून 2021 में 12 साल की छोटी सी आयु में धारचूला के ही एक व्यक्ति के साथ उसकी पहली शादी हुई थी। पति की मारपीट से तंग आकर कुछ दिनों बाद वह अपने मायके लौट आई। जिसके छह माह के बाद दिसंबर 2021 में पीड़िता की माँ ने फिर बच्ची का विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी अभी दो महीने की गर्भवती है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
