भिलाई। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर भिलाई में भी चला आरोपी की दुकान पर बुलडोजर। भाजपा के जिला मंत्री लोकेश पांडेय की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया है। रामनगर रोड स्थित तीन फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकानों पर बुलडोजर चला है। उल्लेखनीय है कि कल रंजीत नामक युवक की हत्या में लोकेश पांडेय शामिल पाया गया था। हत्या के बाद से लोकेश पांडेय फरार चल रहा है। राज्य शासन के आदेश के बाद अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए प्रदेश में पहली बार आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। कुल 11 लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे।

घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली – आरोपियों में एक बीजेपी नेता भी शामिल है. हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला पुलिस द्वारा बरमकेला क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक चोर को धर दबोचा. - June 27, 2026
- सारंगढ़:कोसीर में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, ग्रामीणों में उम्मीद और सवाल दोनों कायम… - June 27, 2026
- मुख्यमंत्री से मिले मराठा समाज के प्रतिनिधि, सामुदायिक भवन व मिनी स्टेडियम की रखी मांग… - June 27, 2026


