गरियाबंद। आकाशीय बिजली गिरने के चलते एक बड़ी घटना सामने आयी है। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के सहसपुर गाँव मे कुछ देर पहले हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी और इस दौरान सरगी नाला के करीब पेड़ के नीचे खड़ा हुआ 22 साल का नवयुवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. जिसके चलते युवक की मौत हो गयी साथ ही इस दौरान वहाँ मौजूद चार दर्जन से भी अधिक बकरा बकरियाँ भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसके चलते उनकी भी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। बता दें मौसम विभाग द्वारा लगातार आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से बचने लोगों को अपील भी की गयी है। भारी बारिश या तूफान होने के दौरान पेड़ के नीचे नही खड़े होने की हिदायत मौसम विभाग द्वारा दी गयी है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
