रायगढ़। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। जिससे गर्मी से राहत मिलने लगी है। वहीं बारिश होने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस बीच खरसिया से एक खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां मांड नदी के डैम के पास नहाने गए झा परिवार के दो बच्चे डुब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी में डुबे बच्चे की तलाश कर रही है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के ग्राम आड़पथरा में स्थित मांड नदी डैम के पास ग्राम मदनपुर के कुछ बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान ग्राम मदनपुर निवासी आयुषी झा पिता सुमन झा उम्र 16 वर्ष तथा कृष्णा झा पिता रमन झा उम्र 13 वर्ष मांड नदी के तेज बहाव के कारण नदी में डुब गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खरसिया टीआई शनिप रात्रे एंड टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया की स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आयुषी झा पिता सुमन झा उम्र 16 वर्ष निवासी मदनपुर को मांड नदी से निकाल लिया गया है जिसे सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। वहीं कृष्णा झा पिता रमन झा उम्र 13 वर्ष निवासी मदनपुर की तलाश की जा रही हैं। वहीं गोताखोर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
