बेटी के साथ हुवे अत्याचार की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को थाना प्रभारी ने बोला चरित्रहीन, आहत होकर महिला ने पिया जहर…
पीलीभीत: पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक ( इंस्पेक्टर) द्वारा कथित तौर पर चरित्रहीन कहे जाने से आहत एक महिला द्वारा ज़हर खाकर जान देने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटी के साथ हुए अत्याचार की शिकायत लेकर महिला शुक्रवार को माधोटांडा थाने गई थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा चरित्रहीन कहे जाने से आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
मामला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के संज्ञान में आने के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी ( सीओ) पूरनपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई। सीओ ने माधोटांडा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें वह शिकायत करने थाने गई थी।
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि महिला के परिजनों ने माधोटांडा थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई और वह जांच कर रहे हैं।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

