नई दिल्ली। गोल्डन ब्वाय नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। गोल्डन ब्वाय ने कुआर्ताने गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर फिनलैंड में तिरंगा लहरा दिया है। स्वर्ण पदक अपने नाम करते ही नीरज ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। प्रतियोगिता में नीरज ने पहले ही प्रयास में 86.69 मीटर दूर भाला फेंका, जो कि निर्णायक साबित हुआ।

नीरज चोपड़ा के आस पास कोई भी खिलाड़ी भाला नहीं फेक पाया। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज दूसरी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे और उन्होंने एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नीरज ने इससे पहले नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। भारत के लिए सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड इससे पहले भी नीरज के ही नाम था, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का थ्रो किया था। हालांकि, पावो नुरमी गेम्स में नीरज स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए थे। उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा था। फिनलैंड के हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
