कोसीर । कोसीर थाना परिसर में आज उस वक्त थाना परिवार के सदस्यों की आंखें भर आयी जब अपने थाना प्रभारी उप निरीक्षक जयमंगल पटेल की विदाई समारोह मनाई जा रही थी । उनकी विदाई पर पूरा थाना परिवार रो पड़ा । कोसीर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जयमंगल पटेल इसी सत्र 2022 के सितंबर माह में सेवा नृवित्त होने वाले थे और उनकी अचानक जिला मुख्यालय रायगढ लाईन स्थान्तरण हो गया और थाना परिवार कुछ समझ ही नहीं पाए। श्री पटेल बहुत सीनियर हैं उनके काम काज से नई पीढ़ी कुछ सीख रहे थे, उनका अनुभव का लाभ ले रहे थे ।वे पिछले सत्र 2021 में 5 अगस्त को कोसीर थाना में उप निरीक्षक के पद पर कोसीर थाना की जिम्मेदारी ली थी ।


पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान से 2015 में सम्मनित हुए थे जयमंगल पटेल –
जब कोसीर में सहायक उप -निरीक्षक के रूप जिम्मेदारी मिली थी श्री पटेल
पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान से 2015 में सम्मनित हुए थे।
विदाई समारोह में सहायक उप निरीक्षक शिवनाथ टण्डन , ए एस आई अंजान सिंह कंवर ने विदाई समारोह में उनके साथ गुजारे पल और अनुभव को विदाई समारोह में साझा किए ।वही विदाई समारोह में थाना परिवार में प्रधान आरक्षक मांझी , मन्सकु लाल पैकरा ,डिलेश्वर नेताम , प्रकाश धिरहि ,जीत राम लहरे , मुनि अनन्त , अनिरुद्ध वैरागी ,लक्ष्मी चन्द्रा ,सुरेश बर्मन ,महिला आरक्षक पुष्पा नारंग ,आनंद ,रामगोपाल यादव ,शिक्षक विजय महिलाने व अन्य स्टॉप के लोग उपस्थित रहे ।
पुलिस की नौकरी मे सदैव रहें तैयार –
उप निरिक्षक जयमंगल पटेल ने विदाई समारोह के अंत में अपने उद्बोधन में कहा पुलिस की नॉकरी जिम्मेदारी वाली है हमेशा अपने आप को सक्रिय रखना चाहिए कब कहाँ जाना पड़ जाए हमेशा तैयार रहना चाहिए ।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

