रायपुर, । छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर शासकीय कार्यक्रमों की शुरूआत राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार‘…… के साथ की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

