नई दिल्लीः कृषि विकास अधिकारी भर्ती की तैयारी कर हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यहां कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 16 जून 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवार 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, एससी-ए, बीसी-ए, बीसी-बी, ईएसएम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
वहीं योग्यता की बात करें तो हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कृषि में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
- शिक्षक दयासागर नायक की मेहनत से दर्राभाठा प्राथमिक शाला के 5 बच्चों का एकलव्य विद्यालय में एक साथ चयन… - June 23, 2026
- 50 की उम्र में भी दिखेंगे 25 जैसे, किचन मे मौजूद इन चीजों को आजमाएं, जानिए 3 कोरियन ब्यूटी हैक्स… - June 23, 2026
- जिस केले के फूल को फेंक देते हैं लोग, उससे बनती हैं ये लाजवाब डिश… - June 23, 2026


