रायगढ़। लैलूंगा थाना अंतर्गत पुजारी के मकान से घर के समान और मंदिर की घंटी की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में कार्यवाई करते हुए आरोपी चोर को गिरफ़्तार किया है।

दरअसल पत्थलगांव के सलखिया हनुमान मंदिर के पुजारी के पुराने मकान में बर्तन और मंदिर के घंटी और 3 हजार रुपये नगद की चोरी हुई थी। पीड़ित पुजारी ने 26 मई को लैलूंगा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चोर के पतासाजी में जुटी हुई थी।
आसपास के लोगो से पूछताछ में पता चला की सलखिया गांव के शांतनु पैंकरा ने पूरे वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में शांतनु ने चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद उसे गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
