रायगढ़। दिनांक 23/05/2022 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम शिवपुरी के गोपाल सिदार के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल सिदार घर पर अवैध रूप से शराब बेचता है । रेड कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम को गोपाल के घर के बाहर कुछ लोग खड़े मिले । पुलिस टीम द्वारा गोपाल को तलब कर अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर गोपाल घर के परछी के एक कोने में रखी प्लास्टिक बोरी में भरी शराब लाकर पेश किया जिसमें 50 पाव देसी प्लेन शराब कीमत ₹4000 का रखा हुआ था जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष *आरोपी गोपाल सिदार पिता रूप सिंह सिदार उम्र 38 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना पूंजीपथरा* के कब्जे से जब्त कर आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




