झारखण्ड और उड़ीसा की सीमाओं से घिरे जशपुर से सीआरपीएफ बटालियन की वापसी को लेकर पूरा जशपुर चिंतित हो उठा है ।सीआरपीएफ को जिले में यथावत रहने दिया जाय, इस मुद्दे पर ज़िले के शीर्ष नेताओं के द्वारा चिंतन मनन और प्रयास जारी है।
इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जुदेव ने राजधानी दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर जशपुर में सीआएपीएफ की जरूरतों पर बल देते हुए उन्हें यथावत रखने की गुजारिश की है।उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर बताया कि झारखण्ड से सटे होने के चलते जशपुर आरम्भ से ही संवेदनशील रहा है इस लिहाज से यहां इनकी रैनाती की नितांत जरूरत है।
प्रबल के आग्रह को गम्भीरता से लेते हुए गृह राज्य मंत्री ने इस बाबत समाधान निकाले जाने का भरोसा दिया है ।
आपको बता दें कि 2017 में तात्कालीन भाजपा सरकार में जशपुर जिले को नक्सलमुक्त कर दिया गया था।तब से सीआरपीएफ बटालियन की वापसी का होना तय माना जा रहाहै ।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, से शिष्टाचार भेंट कर छत्तीसगढ़ और जशपुर के वर्तमान परिस्थियों से अवगत कराया, जशपुर में सीआरपीएफ बटालियन की नितांत आवश्यकता को बताकर उसे यथावत करने की मांग किया, जिस पर तत्काल कार्यवाही हेतु विश्वास दिलाया।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
