रायपुर। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म की शूटिंग के लिए प्रदेश के रायगढ़ और कोरबा में लोकेशन की तलाश की जा रही है. अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म की शूटिंग सितंबर महीने से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी.

फिल्म का कथानक वर्ष 1989 में पश्चिम बंगाल स्थित रानीगंज कोयला खदान हादसे को बनाया गया है. रायगढ़ और कोरबा में फिल्म के शूटिंग के लिहाज से मुफीद लोकेशन है. फिल्म के निर्देशक रुस्तम फेम टीनू सुरेश देसाई हैं. फिल्म वर्ष 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोयला खदान में हुए हादसे पर बनाई जा रही है. इस खौफनाक हादसे में अमृतसर में रहने वाले खदान के चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने बाढ़ में फंसे 65 खदान मजदूरों की जान बचाई थी. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाएंगे.
प्रदेश के रायगढ़ और कोरबा में फिल्म की शूटिंग का लोकेशन ढूंढने के लिए निर्देशक टीनू आनंद और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी असीम मिश्रा के साथ 12 सदस्यों का क्रू रायगढ़ और कोरबा में लोकेशन की तलाश कर रहे हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने कुछ समय पहले मुंबई में फिल्म निर्माता जैकी भागनानी से मुलाकात करते हुए राज्य की नई फिल्म पॉलिसी की चर्चा करते हुए शूटिंग के लिए आमंत्रित किया था. इसका परिणाम यह हुआ कि टीनू देसाई और उनकी टीम रायगढ़ में लोकेशन की तलाश करने पहुंची है
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
