रायगढ़. जिले के तमनार थाना क्षेत्र से घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को महिला के ससुर ने रोका तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता महिला 5 मई को तमनार थाना पहुंची। और पुलिस को किए गए अपनी शिकायत में बताया कि स्थानीय युवक ओम प्रकाश गुप्ता महिला के घर के सामने आए दिन कचरा फेंकता है। मना करने पर झगड़ा विवाद करने लगता है। 5 मई को भी युवक के द्वारा महिला के घर के सामने कचरा फेंका गया।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक घर के दरवाजे को लात मार के अंदर घुस गया। और महिला से अभद्र व्यवहार करते हुए गंदी गालियां देने लगा। एवं उठाकर लेजाने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला को गलत नियत से इधर – उधर पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। घर में उपस्थित महिला के ससुर ने जब देखा तो बीच बचाव करने लगा। आरोपी ने महिला के बुजुर्ग ससुर से भी मारपीट को अंजाम दिया।
महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक ओम प्रकाश गुप्ता (34वर्ष) पिता वासुदेव गुप्ता के ख़िलाफ़ धारा 452, 354, 323 के अपराध दर्ज करते हुए गिरफ़्तार कर लिया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




