बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवारी में एक शादी के मंडप पर अजीब हंगामा देखने को मिला। दरअसल दूल्हा सुनील केरकेट्टा पहले से शादीशुदा था और अपनी पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी रचा रहा था, तभी उसकी पत्नी पुलिस और महिला बाल विकास अधिकारी साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दूल्हे को मंडप से उठाया। शादी रुकवाई और थाने ले आई।

मामले में पत्नी का आरोप है कि बेटी पैदा होने पर उसका पति सुनील अस्पताल में ही उसे छोड़कर वहां से भाग गया था और तब से ना सिर्फ उसे प्रताड़ित कर रहा है बल्कि अपने साथ रख भी नहीं रहा है। अब वो दूसरी लड़की से शादी करने पर उतारू है। शादी का पता चलने के बाद ही पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की मदद ली। वहीं प्रशासन के अफसर का कहना है कि शादी रुकवाई गई है और समझाइश दी गई है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
