भारत में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा, 6 मई को अंडमान तट से टकराने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….
भुवनेश्वर : मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, उष्णकटिबंधीय मौसम के दृष्टिकोण से चार मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवात आने की संभावना है। इसके प्रभाव में, छह मई के आसपास क्षेत्र में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि ”अगले 120 घंटों के दौरान उच्च स्तर का चक्रवात आने की संभावना है।”
हालांकि, मौसम कार्यालय ने कम दबाव वाले क्षेत्र पर कोई पूर्वानुमान लगाने से इनकार किया। विभाग ने कहा, बाद के 24 घंटों के दौरान यह अधिक तीव्र हो सकता है।” चार मई के लिए मछुआरों को दी अपनी चेतावनी में, विभाग ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

